अखंड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट चला रहा है चार निःशुल्क कोचिंग सेंटर


सोनभद्र (जितेन्द्र कुमार मौर्य) अखंड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर 'छांव एकेडमी-2' में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी मनोज पटेल ने बच्चों को कॉपी, पेंसिल सहित अन्य पठन-पाठन सामग्री वितरित की और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि "शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।" उन्होंने छांव एकेडमी द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के प्रयास की सराहना की।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि अखंड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वर्तमान में चार निःशुल्क कोचिंग सेंटर 'छांव एकेडमी' के नाम से अलग-अलग स्थानों पर संचालित किए जा रहे हैं, जहां समय-समय पर बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

इस दौरान छांव एकेडमी-2 (लोहरा पंपवा बस्ती, सावित्रीबाई फुले भवन, सोनभद्र) के शिक्षक व पत्रकार बृजेश कुमार सिंह, मां सरस्वती शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर कन्हैयालाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश द्विवेदी, पत्रकार राकेश भारती, अंजू मौर्या सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments