सोनभद्र ( जितेन्द्र कुमार मौर्य ) विकास खंड कर्मा अंतर्गत कसया कलां स्थित हंस एलेक्स पब्लिक स्कूल में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती 'शिक्षक दिवस' के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रसन्न पटेल, उप प्रबंधक श्रीमती ममता सिंह, संस्थापक बाबू पारस नाथ सिंह, जे.एस.पी. महाविद्यालय, इंद्र प्रताप बी.टी.सी. कॉलेज, सरदार वल्लभभाई पटेल आई.टी.आई., पारस सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं जे.एस.पी. फार्मेसी के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने मनमोहक नृत्य, प्रेरक नाटक और समूह गान से सभी का मन मोह लिया। वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई और अध्यापन का अनुभव प्राप्त किया। छात्रों ने अपने शिक्षकों को हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड और उपहार देकर आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि "शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण कर उन्हें समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।" उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल अमन कुमार, डॉ. दशरथ, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, विकास मेहता, जी.एम. सिंह, राजकुमार, सूरज पटेल, शिवांगी मौर्य, अंजली कुमारी, रंजना मौर्य, रंजन पाल, सूर्य प्रकाश, जय प्रकाश वर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ।

0 Comments