बीस साल पुरानी सड़क को अवरुद्ध करने का आरोप।

 


बीस साल पुरानी सड़क को अवरुद्ध करने का आरोप।


सोनभद्र।  रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी के नागनार हरैया गांव में बीस साल पुरानी सड़क पर आवागमन रोकने का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर लगा है।

जानकारी के अनुसार यह रास्ता आबादी की जमीन से होकर गुजरता है, जिसका एक छोर पक्की सड़क से जुड़ा है और दूसरा छोर जयप्रकाश मौर्य के घर तक जाता है। इस सड़क पर ग्राम सभा की निधि से कई बार मिट्टी, मोरंग और मिक्स का कार्य कराया जा चुका है, जिसकी पुष्टि पूर्व ग्राम प्रधान ने लिखित पत्र जारी कर की है।

मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा कई बार प्रयास किया गया है। वीडियो साहब के साथ ही लेखपाल और कानूनगो द्वारा भी लिखित रूप से स्पष्ट किया जा चुका है कि यह रास्ता सार्वजनिक है और इसे अवरुद्ध नहीं किया जा सकता।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनके घर तक आने-जाने का यह एकमात्र रास्ता है। रास्ता बंद होने से बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है। घर में किसी के बीमार होने पर इलाज कराना मुश्किल हो गया है, क्योंकि एंबुलेंस सहित कोई भी निजी वाहन घर तक नहीं पहुंच पाता।

बताया जा रहा है कि हाल ही में कुछ लोगों ने इस मार्ग के बीचों-बीच ट्रैक्टर का हल रखकर रास्ते को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया था। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और हल हटवाकर आवागमन बहाल कराया।

स्थानीय लोगों ने सोनभद्र प्रशासन से इस विवाद को समाप्त कराकर मार्ग पर आवागमन सुचारू बनाए रखने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments