सोनभद्र: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर खड़े ट्रक में पिकअप ने मारी टक्कर, चालक-खलासी की मौत


( जितेन्द्र कुमार मौर्य, सोनभद्र )


सुकृत, सोनभद्र।  वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चहलवा के पास सड़क किनारे खड़े हाईवा ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक सद्दाम हुसैन (32) निवासी खतौली, थाना दुद्धी और खलासी रविन्द्र कुमार (27) निवासी कादल, थाना दुद्धी की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि पिकअप वाराणसी की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने हादसे में शामिल पिकअप संख्या JH 03 AL 6554 और ट्रक संख्या BR 24 GD 2601 को कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। यह पूरा मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत चौकी अंतर्गत चहलवा का है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments