सोनभद्र ( जितेन्द्र कुमार मौर्य )। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र के जिला कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा पर छूट और मेडिकल सुविधाओं जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों के बावजूद पत्रकार जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने के मामलों पर भी गहरी चिंता जताई गई और हर स्तर पर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सेराज अहमद ने किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया गया। बैठक में पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और डायरी भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन :
बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश इकाई सोनभद्र का जिला सम्मेलन आगामी दिसंबर 2026 में आयोजित करने की रूपरेखा तय की गई। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।
बैठक में सत्यपाल तनेजा, मनमोहन शुक्ला, सेराज अहमद, अवधेश कुमार गुप्ता, रोहित कुमार त्रिपाठी, विवेकानंद मिश्रा, अमरदीप सिंह, अमर बहादुर, बद्री प्रसाद गौतम, रामकेश यादव, जयनाथ मौर्य, दुर्गेश पांडेय, राकेश कनौजिया सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

0 Comments