( जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र )
सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के नहर पर 21 सितंबर 2026 की रात्रि लगभग 8 बजे के करीब कुछ मनबढो द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित संजय मौर्य द्वारा सुकृत चौकी पर दी गई तहरीर के आधार पर वे हर रोज लेबरों को लेकर मीर्च की तोड़ाई के लिए जाते हैं। मंगलवार 21 सितंबर 2026 को भी हर रोज की तरह लेबर लेकर गये थे, वापसी के दौरान किसानों द्वारा लगभग तीन-चार दिनों का मजदूरी का पैसा मिला जिसे लेकर पुनः मुबारकपुर गांव में मजदूरों को छोड़ने गए। इसी दौरान मुबारकपुर निवासी विजय पुत्र छैबर द्वारा पीड़ित के गाड़ी के आगे आकर अपनी मोटरसाइकिल लगा दी गई और गाली गलौज करने लगा।
जिसके बाद पीड़ित ने अपनी गाड़ी बगल से निकाल लिया। आगे गांव में पीड़ित ने गाड़ी में बैठे मजदूरों को उतारकर वापस हो लिया। तहरीर के अनुसार इसी दौरान मुबारकपुर नहर के पास आरोपी विजय द्वारा अपने छः- सात साथियों के साथ पूरे रोड को छेंककर गाड़ी रोक दी गई और प्रार्थी संजय मौर्य पुत्र धर्मराज मौर्य निवासी गौरही को मारने लगे और पीड़ित के पास से मजदूरों को बांटने के लिए किसानों से मिले पैसे लगभग 20 हजार रूपए छीन लिए। पीड़ित से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उसके गले में पहनें डेढ़ भर की सोने की चेन भी छिन ली गई। इस दौरान पीड़ित के गले और सीने पर चोट के निशान भी आए। पीड़ित को अधमरे हालत में छोड़कर लूटेरे वहां से भाग गए। किसी तरह पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मौके पहुंचकर जांच की तथा लूट में पहचाना गया आरोपी विजय पुत्र छैबर निवासी मुबारकपुर के घर जाकर पूछताछ करना चाही लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया था। तत्पश्चात पीड़ित ने रात्रि लगभग 10 बजे सुकृत चौकी पर तहरीर देकर न्याय गुहार लगाई और आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। हालांकि इस मामले में जब चौकी प्रभारी सुकृत से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।


0 Comments