सोनभद्र ( जितेन्द्र कुमार मौर्य) जिले में भारी बारिश और अत्यधिक जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर 2 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा।
आदेश के अनुसार, विद्यालय बंद रहने के दौरान शिक्षक घर से विभागीय कार्य, ऑनलाइन ड्यूटी और अन्य आवश्यक कार्यों का संपादन करेंगे। वहीं शिक्षक प्रशिक्षण का कार्य पूर्व की तरह चलता रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


0 Comments