सोनभद्र में भारी बारिश का अलर्ट: DM के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद, शिक्षक रहेंगे उपस्थित



 सोनभद्र में भारी बारिश का अलर्ट: DM के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद, शिक्षक रहेंगे उपस्थित


रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र


सोनभद्र। जनपद में हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 25 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, जनपद में संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्डों की कक्षाएं 25 अगस्त 2026 को बंद रहेंगी। यह निर्णय भारी वर्षा के दृष्टिगत विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस दौरान विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। शिक्षक विद्यालय पहुंचकर ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, यू-डायस प्लस एवं अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।

बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

Post a Comment

0 Comments