रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र
सोनभद्र/सुकृत। सुकृत पावरहाउस क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। रखरखाव कार्य के चलते सोमवार, 24 अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
पावरहाउस के अवर अभियंता (JE) सुमित श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुकृत पावरहाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।
विभाग ने की ये अपील:
1. उपभोक्ता अपने जरूरी कार्य समय से पहले निपटा लें।
2. पीने और घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें।
3. मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पहले से चार्ज करके रखें।
विभाग ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।

0 Comments