सोनभद्र: सुकृत चौकी में पुलिस-प्रेस समन्वय बैठक, जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा


रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य मधुपुर जनपद सोनभद्र


सोनभद्र/सुकृत।  सुकृत चौकी परिसर में चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह के साथ क्षेत्रीय पत्रकारों और समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान पत्रकारों और समाजसेवियों ने क्षेत्रहित से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव रखे और जनहित में पुलिस-प्रेस के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक के अंत में चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह मौर्य, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेश कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्धन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र कुमार मोदनवाल उर्फ मुन्ना जी, पत्रकार राकेश कुमार, अभिषेक कुमार, अवनीश मोदनवाल सहित अन्य पत्रकार व समाजसेवी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments