दुद्धी में रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी





रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश ।  


दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौन्धी गांव में रेलवे ट्रैक पर एक 25 वर्षीय महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान मनबस (26) पत्नी बिशुन गोंड, ग्राम कटौन्धी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला कल शाम से लायखोज थी और रेलवे ट्रैक पर कबाड़ बिनते समय ट्रेन की चपेट में आ गई होगी।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोमनाथ मरकाम ने बताया कि रेलवे पुलिस ने उन्हें सूचना दी थी कि रेलवे ट्रैक पॉल संख्या 90/23 के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला की पहचान की। मृतका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी कल शाम से घर नहीं आई थी। कुछ लोगों ने बताया कि महिला शाम 5:00 बजे रेलवे ट्रैक पर कबाड़ बिन रही थी, तभी यह हादसा हुआ होगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक महिला की एक बेटी है और पति बाहर काम करने जाता है। इस दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Post a Comment

0 Comments