रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य, मधुपुर जनपद सोनभद्र, उत्तर प्रदेश।
आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को सुखराम सिंह मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मधुपुर, सोनभद्र में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने विभिन्न विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए।
इस प्रदर्शनी में छात्रों ने स्मार्ट टाउनशिप, आधुनिक कृषि, एआई और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े नवाचारी मॉडलों का प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रबंधक शिवपूजन सिंह मौर्य ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञान प्रदर्शनी में जैविक खेती, प्रदूषण की रोकथाम, पवन चक्की, सौर ऊर्जा, सौर मंडल सहित शारीरिक संरचना पर आधारित मॉडल भी प्रदर्शित किए गए। लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अतिथियों ने कहा कि यह आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और अनुसंधान की भावना को प्रोत्साहित करने में मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्य अतिथि के रूप में काशी आईटीआई के प्रबंधक डॉ. रवि शंकर सिंह, काशी आईटीआई के प्रधानाचार्य सचिन सिंह तथा चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता कैलाश सिंह उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्या बबीता मौर्या, उप प्रधानाचार्य सच्चिदानंद मौर्य, अनिता प्रजापति, राजबहादुर सिंह, धीरज मौर्या, प्रकाश पथारी, संजय यादव, जीतू सिंह चौहान, रितेश त्रिपाठी, कृष्णा मौर्या, सतीश चंद्र मौर्य, आदित्य केशरवानी, सुधा मौर्या, मुस्कान केसरी, नीलू पाल, प्रिया पाल, आकांक्षा सिंह, प्रिया खरवार, शालू मौर्या, रश्मिकांत मौर्य, प्रियंका सिंह, प्रिया पाल, सपना विश्वकर्मा, प्रियांशु, आर्यन, आनंद मौर्य आदि उपस्थित रहे। आये हुए अतिथियों को विद्यालय के टीचर अनिता प्रजापति, जीतू चौहान और प्रबंधक शिवपूजन सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।




0 Comments