रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि संत गाडगे महाराज जी का पूरा नाम देबूजी जिगराजी जनोकर था । गाडगे महाराज वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले समाज सुधारक थे । उन्होंने अपना पूरा जीवन दलितों की सेवा में लगा दिया । उनका कीर्तन लोकज्ञान का अंग था । वह हमेशा कीर्तनों के माध्यम से समाज के पाखंड और परंपरा की आलोचना करते थे । गाडगे बाबा ने समाज को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाते हुए स्वच्छता और चारित्रिक शिक्षा देते थे । वह हमेशा हर समाज के गरीबों का मदद करते थे ।
संत गाडगे महाराज के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने आज सड़क से सदन तक गरीबों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं और हर गरीबों का अपने स्तर से मदद करने का काम कर रहे हैं । यदि गरीबों का कोई मसीहा है तो वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी है।
संगोष्ठी को संबोधित करने वाले में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी अनिल प्रधान अशोक पटेल सरदार पारब्रह्म सिंह हिदायत उल्ला खान डॉक्टर के डी सिंह पटेल विष्णु कुशवाहा अभय यादव अभिनव पांडे दयाराम मौर्य राजनाथ यादव मिथिलेश कुमार सिंह बचोले प्रसाद पटेल रमेश कुमार विश्वकर्मा राजेश कुमार विश्वकर्मा विनीत सरोज विनोद यादव दीपक केसरी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया ।

0 Comments