सोनभद्र: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा, मौत से मचा कोहराम।




( जितेन्द्र कुमार मौर्य सोनभद्र )


सलखन / चोपन, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बलुई बंधी में शनिवार सुबह नहाने के दौरान एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान अंकुश यादव पुत्र अमरेश यादव, निवासी महुआंव खुर्द के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे अंकुश अपने दोस्तों के साथ बलुई बंधी में नहा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

साथ मौजूद दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया और तत्काल लोढ़ी स्थित जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments