विद्यालय जाने वाला रास्ता कीचड़ में तब्दील, नौनिहालों की मुसीबत बढ़ी



रिपोर्ट—जितेन्द्र कुमार मौर्य, जनपद सोनभद्र


स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत बसवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने वाला रास्ता इन दिनों कीचड़ से सराबोर है। इसी बदहाल मार्ग से होकर छोटे-छोटे नौनिहालों को प्रतिदिन विद्यालय जाना पड़ रहा है। रास्ते की दुर्दशा के कारण बच्चों को आए दिन फिसलकर चोटिल होना पड़ रहा है, वहीं उनकी ड्रेस, कॉपी और किताबें भी कीचड़ में गिरकर खराब हो जाती हैं।


ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार स्थानीय लोगों ने सांसद एवं विधायक का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराया, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम न उठाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।


अभिभावक प्रमोद यादव, सीताराम, शिवकुमार, सियाराम भारती, रिंकू, राजेश, आशीष एवं महेन्द्र समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्यालय तक जाने वाले मार्ग की तत्काल मरम्मत एवं जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments