अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट ने वन संरक्षण में सराहनीय योगदान के लिए किया सम्मान, पौधरोपण व जनजागरूकता कार्यों की भी सराहना।



रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार मौर्य, मधुपुर, सोनभद्र (उ.प्र.)


सोनभद्र। करमा ब्लॉक के सुकृत वन रेंज में पर्यावरण एवं वन संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर वन रेंजर हिमांशु कुमार के नेतृत्व वाली पूरी वन विभाग टीम को अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट, सोनभद्र द्वारा सम्मानित किया गया।

सुकृत वन रेंज सोनभद्र और मिर्जापुर जनपदों में फैले विस्तृत वन क्षेत्र का हिस्सा है, जिसका संरक्षण चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इसके बावजूद वन रेंजर हिमांशु कुमार के नेतृत्व में टीम लगातार वन संरक्षण, हरित पर्यावरण और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्य कर रही है। इसी योगदान को देखते हुए ट्रस्ट ने पूरी टीम को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह मौर्य, राष्ट्रीय सचिव राजकमल सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेश कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्धन सिंह, जिला सलाहकार रविन्द्र कुमार मौर्य सहित अनेक पदाधिकारी, पत्रकार एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। संस्था द्वारा हजारों पौधों का रोपण, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, कंप्यूटर एवं महिला सिलाई प्रशिक्षण शिविर तथा 'छांव एकेडमी' के माध्यम से नि:शुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है, जिससे सैकड़ों छात्र लाभान्वित हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments