ग्रापए की घोरावल तहसील इकाई का गठन, रोहित कुमार तिवारी बने अध्यक्ष।


रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र


सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की घोरावल तहसील इकाई का गठन विकासखंड करमा अंतर्गत बाबा बिहारी इंटर कॉलेज, भरकवाह में किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संयोजक/अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने की। बैठक का संचालन सेराज अहमद ने किया।

बैठक में संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों की रक्षा पर चर्चा हुई। पूर्व तहसील अध्यक्ष बुद्धिनाथ यादव के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी घोषित

अध्यक्ष : रोहित कुमार तिवारी

उपाध्यक्ष : अब्दुल मेराज खान, अखिलेश यादव, शिवेंदु शुभम

महामंत्री : ज्ञान दास कनौजिया, दयाशंकर गुप्ता, गणेश देव पांडे

मंत्री, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, संप्रेक्षक व कार्यकारिणी सदस्य : अन्य कलमकारों को दायित्व सौंपा गया।

इस अवसर पर जिला संयोजक विनोद कुमार मिश्रा ने कहा, "पत्रकार हित सर्वोपरि है। हम सभी को एकजुट होकर पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ लड़ना है।"

बैठक में दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments