जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र उतर प्रदेश ।
सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की सदर तहसील इकाई की बैठक मंगलवार को करमा ब्लॉक के ग्राम सभा मधुपुर स्थित किरन वाटिका में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक *विनोद मिश्रा* ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को संगठन से जोड़ना, पत्रकार हितों पर चर्चा और तहसील स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन करना था। इस दौरान पत्रकारों की सुरक्षा के मुद्दे पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
नई कार्यकारिणी घोषित
बैठक में सर्वसम्मति से नई टीम का गठन किया गया।
अध्यक्ष : जयनाथ मौर्य
महामंत्री : भानुप्रताप सिंह
कोषाध्यक् : बृजेश कुमार सिंह
उपाध्यक्ष : रामनरेश शुक्ला, बद्री प्रसाद, विजय शंकर पाण्डेय
मंत्री : बलवंत सिंह, सत्यनारायण मौर्य, राघवेन्द्र कुमार
संगठन मंत्री : सत्येश्वर सिंह
प्रचार मंत्री : बलिराम मौर्य
संप्रेक्षक : अभिषेक कुमार
इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोहन प्रसाद गुप्ता, रविन्द्र कुमार मोदनवाल, जितेन्द्र कुमार मौर्य, राकेश कुमार भारती, राकेश कुशवाहा, अजय कुमार खरवार, नसीम अंसारी, अनिल कुमार और दीनदयाल मौर्य को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में सेराज अहमद, अवधेश कुमार गुप्ता, राघवेन्द्र सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।




0 Comments