पात्र होने के बावजूद ग्राम सभा तकिया के ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से बाहर।
सोनभद्र, 1 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र होने के बावजूद ग्राम सभा तकिया के कई ग्रामीणों का नाम आवास लाभार्थी सूची में शामिल नहीं किए जाने के विरोध में आज, 1 जुलाई 2026 को ग्राम सभा तकिया की बीडीसी सदस्य रेनू सिंह ने खंड विकास अधिकारी, करमा (सोनभद्र) को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम सभा तकिया दरगाह, विकास खंड करमा, जनपद सोनभद्र के अनेक पात्र ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से बाहर कर दिया गया है, जिससे वे योजना के लाभ से वंचित हैं।
बीडीसी सदस्य रेनू सिंह ने मांग की कि सभी पात्र ग्रामीणों की तत्काल जांच कराई जाए तथा जिनका नाम सूची में नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सूची में शामिल किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों को मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित एवं सक्षम अधिकारियों की होगी।
( रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार जनपद सोनभद्र )



0 Comments