【 जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र 】
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शिशु को झोले में लेकर जा रही एक महिला को पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ लिया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने महिला को हिरासत में लेकर बच्चे सहित चोपन थाने पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटा निवासी तारा देवी के सहयोग से पुलिस बच्चे को अपने साथ थाने लेकर आई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और शिशु की पहचान के साथ-साथ महिला द्वारा उसे ले जाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि मामले की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

0 Comments