रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय औरहवा में वार्षिकोत्सव व प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद रामसकल जी व अन्य अतिथियों ने सर्वप्रथम सरस्वती जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की।विद्यालय प्रभारी बलराम कृष्ण यादव व शिक्षकों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण व बैज अलंकरण के द्वारा द्वारा स्वागत व अभिनन्दन किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद रामसकल ने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा बहुत ही जरूरत है, शिक्षा के द्वारा ही उनका भविष्य बेहतर हो सकता है।सरकार ने बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की है जिसका लाभ हम सभी को लेना चाहिए।सेवानिवृत्त शिक्षक रामकिसुन यादव ने कहा कि बच्चों को पढ़ने के साथ- साथ खेल का भी अवसर प्राप्त हो रहा जिसके माध्यम से उनकी प्रतिभा निखर रही है।ज्ञान गंगा आईटीआई के निदेशक कमलदेव चौधरी ने कहा कि आज के समय मे बच्चों को औपचारिक शिक्षा के साथ- साथ तकनीकी शिक्षा भी दी जा रही है जिसके द्वारा बच्चे तकनीकी रूप से दक्ष हो रहे हैं।तीरंदाजी संघ के जिला उपाध्यक्ष अमर बहादुर जी ने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा और खेल दोनों जरूरी है।कार्यक्रम में राजकुमार मौर्य, नन्द किशोर, पंकज मिश्रा, अनुज मौर्य,राधेश्याम पाल, चंद्रभान, ज्योति जंग सिंह, बाबूराम सिंह, मत्सनारायण मौर्य ने भी कार्यक्रम में सभी सम्बोधित करते हुए शिक्षा के प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।विद्यालय द्वारा प्रतिदिन विद्यालय में आने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों को, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों, खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को, नवप्रवेशी बच्चों को, बालवाटिका के बच्चों को मुख्य अतिथि व अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत मे सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बलराम कृष्ण यादव ने कहा कि हम सभी शिक्षक बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें अभिभावकों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आंनद मौर्य ने किया।कार्यक्रम में कमलेश कुशवाहा, ब्रह्माननंद मौर्य, कमलेश सिंह, विजयलक्ष्मी सिंह, रेनू सिंह पटेल, रेखा कुमारी, मनोज मौर्य, बृजमोहन मौर्य, रामदेव, अरविन्द, सबल सिंह, चंद्रबली सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक, अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।

0 Comments