रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश।
सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत गुलरहवा (लोहरा), तकिया व बटृ गांव के किसान बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों को जब यह ज्ञात हुआ कि उनकी जमीनें सरकार के द्वारा अधिग्रहीत किया जा रहा है तो बड़ी संख्या में किसानों के द्वारा तहसील परिसर का घेराव किया गया। इस दौरान किसानों और ग्रामीणों के द्वारा लिखित तौर पर एसडीएम रावर्टसगंज को विज्ञप्ति सौंपी गई,
कि हमारी उपजाऊ जमीन को अधिग्रहित ना किया जाए। किसानों का आरोप है कि सरकार के द्वारा एक हजार एकड़ जमीन (अर्थात लगभग चार हजार बीघा) जमीन अधिग्रहित करने का प्रपोजल किया जा रहा है। इसी संदर्भ में 25 मार्च 2026 को मनोज कुशवाहा की अगुवाई में लगभग हजारों की संख्या में किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट सोनभद्र का घेराव किया इस दौरान जिला अधिकारी सोनभद्र को विज्ञप्ति सौंपी गई कि हमारी जमीन उपजाऊ सिंचित जमीन है और अगर सरकार के द्वारा भूमि अधिग्रहण किया गया तो ग्राम सभा लोहरा गुलरहवा, तकिया व बटृ के सभी किसान सड़क पर आ जाएंगे और दो वक्त की रोटी के मोहताज हो जाएंगे।
इस दौरान जिला अधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट करते हुए किसानों की एक टीम ने यह भी बात कही की जनपद में कृषि क्षेत्र में न्याय पंचायत बट्ट बंतरा जिले में सबसे बड़ा राजस्व भी देता है ऐसी दशा में किसानों का कहना है कि उनकी उपजाऊ जमीन उनसे न छीन जाए। इसके बदले जनपद के दूसरे हिस्सों में जहां बंजर खाली जमीन पड़ी हैं या वन विभाग की जमीन है उन जमीनों का अधिग्रहण किया जाए। जिलाधिकारी सोनभद्र बद्रीनाथ जी ने किसानों की टीम को आश्वासन दिया कि इस संदर्भ में देखता हूं कि क्या हो सकता है। लेकिन क्षेत्र के किसानों में इतना दहशत का माहौल है जो उनकी रातों की नींद उड़ गई है।
इस दौरान मनोज कुशवाहा, एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह, एडवोकेट कमलेश सिंह, पारसनाथ सिंह, दिनेश कुमार, संजय सिंह, अजीत कुमार उर्फ पिन्टू , किसान नेता राकेश मौर्य, शिवपूजन सिंह, जयप्रकाश मौर्य, सुदामा प्रसाद, रविन्द्र कुमार मौर्य, दयालू मौर्य, सत्या, गुलाब देशमुख, सोहन प्रसाद मौर्य, अनिल कुमार मौर्य, रामकेश पनिका, अंगद, राजकुमार , लालता प्रसाद , संकठा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और अपनी जमीनों को बचाने के लिए सरकार से गुहार लगाए।



0 Comments