रिपोर्ट -जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश।
जिला आर्चरी एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा चतुर्थ सोनभद्र पी. एस. पीबी आर्चरी कंपटीशन विशिष्ट स्टेडियम तियरा Robertsganj में 28 से 30 मार्च 2026 को आयोजित होने जा रहा है । इसमें उत्तर प्रदेश के 36 जिलों से 289 पुरुष एवं 97 महिला खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है प्रतियोगिता तीरंदाजी के तीनों विधाओ ( इंडियन राउंड, रिकर्ब कंपाउंड ) में होगी । सीनियर वर्ग की रैंकिंग और सब जूनियर वर्क की रैंकिंग के बाद इनका एलिमिनेशन राउंड शुरू होगा, जिसमें हमें प्रतियोगिता के विजय खिलाड़ी मिलेंगे। अभी तक जितनी प्रतियोगिताएं हुई है सभी में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है इस बार भी SAI के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं ।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ श्री हरदीप सिंह पुरी (माननीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार) द्वारा होगा । पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के पदाधिकारी एवं विभिन्न जिलों की टीम आज रात से आना शुरू हो जाएंगी। पिछले वर्ष प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के साथ ही 96 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया था, इस बार भी इस पैटर्न पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा | खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था ज्ञान गंगा आईटीआई रावटसगंज, सनबीम स्कूल रावटसगंज, विमला इंटर कॉलेज रावटसगंज में की गई है तथा सभी महिला खिलाड़ियों को विशिष्ट स्टेडियम तियरा के हॉस्टल में रुकने की व्यवस्था की गई है । प्रतियोगिता के ऑफिसर्स देव अर्जुन होटल में रुकेंगे ।


0 Comments