सोनभद्र में बड़ा हादसा: मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी।



रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश।

सोनभद्र : म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी से लगे वन क्षेत्र के चोराटूडांड में घर की पोताई के लिए मिट्टी लेने गई 3 महिलाओं की सुरंग में दबने से मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने 1-2 लोगों के दबे होने की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। और राहत कार्य जारी है। इस घटना ने एक बार फिर से सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गंभीरता को उजागर किया है। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब सुबह कुछ लोग मिट्टी निकालने के लिए दूहे के बाद एक गहरी सुरंग में गए थे। खोदाई के दौरान अचानक सुरंग का एक हिस्सा ढह गया, जिससे ये लोगों मिट्टी के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद देवसिया उस समय बाहर थी जिसका पैर मलबे में दबा था, उसी ने सभी को पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी होने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। राहत इव बचाव कार्य के दौरान अब तक तीन महिलाओं सदीकुन्निसा, सदेकुन्निशा, सीता कुंवर के शव स्थानीय लोगों के सहयोग से बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस और बचाव दल ने सुरंग के आस-पास सुरक्षा घेरा बना लिया है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। बचाव कार्य में स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है।

इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुरंग का उपयोग लंबे समय से मिट्टी निकालने के लिए किया जा रहा था, लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि बचाव कार्य में लगे कर्मियों को पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सुरंग के भीतर दबे लोगों की पहचान की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments