किसानों ने बुलाई महापंचायत। भूमि अधिग्रहण के विरोध में आगे की रणनीति पर चर्चा।


रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश।


सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा लोहरा के गुलरहवा बस्ती में किसानों ने महापंचायत के माध्यम से भूमि अधिग्रहण के प्रपोजल को रोकने के लिए आगे की रणनीति बनाई। गौरतलब है कि लोहरा, तकिया एवं बट गांव के किसानों द्वारा रविवार को लोहरा गांव के गुलरहवां बस्ती में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया, इस महापंचायत में कथित रूप से अधिग्रहण क्षेत्र के किसानों के अलावा भारतीय किसान यूनियन, समाज सेवी संस्थाओं के साथ क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवं सभी राजनैतिक दलों के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर धरना प्रदर्शन, जिले से लेकर विधानसभा तक यदि जरूरत पड़ी तो अदालतों तक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।


  किसानों का कहना है कि लड़कर मरना कबूल है लेकिन जमीन किसी पूंजीपतियों के हांथ नहीं सौंपेगें। किसानों ने सीधी चेतावनी देते हुये कहा कि सरकार और जिले में बैठे लोक सेवक के नाम पर सरकारी नुमाइंदों से किसानों को बिना किसी सहमति एवं जानकारी के अधिग्रहण के फैसले को पलट कर ही दम लेंगें। जमीन बचाने के लिये वे अपना सब कुछ दाव पर लगाने को तैयार हैं

Post a Comment

0 Comments