सोनभद्र : रामलीला के मंच पर तोड़ी जा रही धर्म की मर्यादा, अश्लील गानों पर डांस,वीडियो वायरल ।
Report - Jitendra Kumar Maurya Janpad Sonbhadra up
● रामलीला के मंच पर तोड़ी जा रही धर्म की मर्यादा !
● रामलीला में अश्लील गानों पर डांस का वीडियो हो रहा वायरल !
● PMS 24 News live वायरल वीडियो की नहीं करता पुष्टि !
● नवरात्र में रामलीला के मंच पर हो रहा है अश्लील गाने पर अश्लील डांस !
● रामलीला स्थल पर रात में चला बार बालाओं का अश्लील डांस !
● रामलीला देखने पहुंची महिलाएं आयोजकों को कोसते हुए लौटी अपने घर !
● धर्म के नाम पर फैलाई जा रही है अश्लीलता !
● राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर बाजार का मामला !
Viral Video : रामलीला में अश्लील डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो सोनभद्र जिले के मधुपुर ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है। इस वायरल विडीयो की पुष्टि PMS 24 News नही करता है। बताया जा रहा है। अब इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। पूछ रहे हैं कि राम लीला में इस तरह के अश्लील डांस की क्या आवश्यकता है ? कुछ लोग इस पूरे मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं तो कुछ लोग धर्म पर प्रहार बता रहे हैं। अब सोनभद्र पुलिस ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है।
कस्बा मधुपुर का बताया जा रहा वीडियो ( रामलीला ) :-
सोशल मीडिया ( Social Media ) पर वायरल हो रहा वीडियो सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मधुपुर का बताया जा रहा है। वीडियो जिस रामलीला का है उसमें श्री राम लीला कमेटी लिखा है। जब हमने इस बारे में थाने में बात की थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर रात में ही डांस बंद कराया गया। कमेटी के पदाधिकारियों के सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी तरह की अश्लीलता मंच से ना की जाए। पूछने पर बताया कि अगर इस मामले में कोई लिखित शिकायत मिलती है तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस :-
रामलीला ( Ramlila ) की इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब इस वीडियो के बहाने रामलीला के मंचों को निशाना बनाया जा रहा है। कुछ लोग लिख रहे हैं कि अधिकांश रामलीलाओं में इस तरह के डांस कराए जाते हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं कि ये धार्मिक रूप से गलत हैं ये हमारे धर्म को बदनाम करने की साजिश है। कुछ लोग अपनी सलाह दे रहे हैं कि इन सब गतिविधियों के लिए आयोजक जिम्मेदार हैं। आयोजन कमेटी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की लीला में तो मर्यादा का लिहाज रखा जाना चाहिए !



0 Comments