( रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य, जनपद सोनभद्र )
सोनभद्र। सुखराम सिंह मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मधुपुर, सोनभद्र में शुक्रवार को दीवाली व दीपदान के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रंगोली एवं दिया मेकिंग कॉम्पिटिशन
फाउंडेशन ग्रुप - कक्षा 3 से 5 तक
कक्षा 3 से - आंचल, दिव्यांश, दीक्षा मौर्य, आर्यन यादव
कक्षा 4 से - प्रकृति, संध्या, ईशा, अंशिका
कक्षा 5 से - कुलदीप, सृष्टि सिंह, अनुष्का सिंह, रुद्रा पांडे
मिडिल ग्रुप - कक्षा 6 से 8 तक
कक्षा 6 से - रवि प्रकाश, विधि, आर्यन पटेल, शिवाजी, श्रद्धा, गौरव, आराध्या, अंशिका, मनीष, अनमोल, आराध्या जायसवाल
कक्षा 7 से - आदित्य सिंह, सृष्टि, जानवी चंद्र, राखी, सुमित, आराध्या
कक्षा 8 से - पीहू कुमारी, समर, गुनगुन पटवा, आंचल, अभय लाल, सौम्या, अंश
सेकेंडरी ग्रुप - कक्षा 9 से 10 तक
कक्षा 9 से - आयुष मौर्य, अर्पिता सिंह कुशवाहा, रिद्धिमा सोनी, आकाश, पवन पटेल, रिया केसरी, अदिति सिंह
कक्षा 10 से - पलक मौर्या, चांदनी मौर्य, जूली मौर्य, आयुष, अंकित पटेल, श्रेया कुमारी, संजना यादव, आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
छात्र-छात्राओं ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट, नारी शक्ति, राम-सीता, महात्मा गौतम बुद्ध, सोशल मीडिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर, स्वच्छ भारत, लड़ाकू विमान, मोर आदि विषयों पर सुंदर रंगोली बनाई।
रंगोली प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करना था। रंगोली के माध्यम से छात्र-छात्राओं के रचनात्मक विकास के साथ-साथ उनमें छिपी प्रतिभाओं को भी निखारा जाता है। इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं की क्रियाशीलता, एकाग्रता तथा मिलकर कार्य करने की क्षमता का विकास होता है।
प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 10 तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। टैगोर हाउस, दयानंद हाउस, महात्मा गांधी हाउस व विवेकानंद हाउस के बीच दो ग्रुप में प्रतियोगिता संपन्न हुई। सभी ग्रुप के बच्चों ने उत्तम रंगोली बनाकर सबका मन मोह लिया। बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली व दीयों की सभी ने प्रशंसा की।
स्कूल के प्रबंधक श्री शिवपूजन सिंह मौर्य ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ही दीवाली की बधाई दी।
इस दौरान निरीक्षक श्री अजय कुमार मौर्य, प्रवक्ता नवोदय विद्यालय, श्री सिद्धांत वर्धन, प्रदेश अध्यक्ष, अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट, मैम प्रिया पाल, मैम रश्मिकांत वर्मा, प्रधानाचार्य बबीता मौर्य, उप प्रधानाचार्य श्री सच्चिदानंद, शिक्षक अनीता प्रजापति, धीरज मौर्य, राजबहादुर, संजय यादव, सुधा मौर्य, प्रियंका सिंह, प्रिया खरवार, जीतू सिंह चौहान, सरोज मौर्य, नीलू पाल, मुस्कान केसरी, नेहा मौर्य, मनीषा मौर्य, कृष्णा मौर्य, प्रिया पाल, शालू, आदित्य केसरी, आनंद कुमार मौर्य, प्रियांशु मौर्य, हीरालाल यादव सहित पत्रकार जितेन्द्र कुमार मौर्य, पत्रकार विशाल सिंह मौर्य, पत्रकार राकेश भारती, पत्रकार बृजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रबंधक श्री शिवपूजन सर द्वारा निरीक्षक व पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र व मिष्ठान भेंट कर सम्मानपूर्वक विदा किया गया।










0 Comments