( रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य सोनभद्र )
सुकृत चौकी के अंतर्गत मधुपुर, सोनभद्र : दीपावली के शुभ अवसर पर गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल मधुपुर में रंगोली का एक बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के L.K.G से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
रंगोली का मूल्यांकन करने के लिए चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री कैलाश सिंह, चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज के अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री विजय कुमार मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. श्री शिवदास प्रजापति, श्री अश्विनी मौर्य तथा विद्यालय के प्रबंधक श्री राजदेव मौर्य, प्रधानाचार्य श्री बृज बिहारी लाल उपस्थित रहे।
इसके अलावा विद्यालय के अन्य सहायक अध्यापक श्री दीपक मौर्य, श्री बेचू राम मौर्य, श्री राजेंद्र प्रसाद, श्री अमित चौरसिया, श्रीमती रीता देवी, प्रीति मौर्या, पूजा यादव, श्रीमती मीरा मौर्या, वेदिका केसरी, अंतिमा यादव, रूबी मौर्या, उजाला सिंह, ज्योति मौर्या, पूर्णिमा वर्मा, अंजली कुमारी तथा अंजली मौर्या आदि लोग उपस्थित थे।
इस दौरान पत्रकार विशाल सिंह मौर्य, पत्रकार जितेन्द्र कुमार मौर्य, पत्रकार राकेश कुमार भारती सहित अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे एवं विद्यालय के रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाई।





0 Comments