बृजेश कुमार सिंह ने चौथी बार किया रक्तदान, लोगों से किया रक्तदान का आह्वान




( जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र )


रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार सिंह ने रविवार को रावर्ट्सगंज स्थित पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में चौथी बार रक्तदान किया।

बृजेश कुमार सिंह अचूक रणनीति अखबार के जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र, दैनिक अयोध्या टाइम्स के जिला संवाददाता, अहिंसा एक्सप्रेस के संवाददाता एवं अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियां हैं। लोग सोचते हैं कि रक्तदान से शरीर में खून की कमी हो जाती है, जबकि चिकित्सकीय मानकों के अनुसार स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है।

उन्होंने बताया कि रक्तदान से दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर बीमार मरीजों, ऑपरेशन और प्रसव के दौरान जरूरतमंद महिलाओं की जान बचाने में मदद मिलती है। साथ ही रक्तदान के दौरान होने वाली जांच से रक्तदाता को अपने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी मिल जाती है।

बृजेश कुमार सिंह लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और शिक्षा के क्षेत्र में सैकड़ों बच्चों को निःशुल्क कोचिंग देकर उनके भविष्य को संवारने का कार्य कर रहे हैं।

रक्तदान के बाद हॉस्पिटल के डायरेक्टर पवित मौर्य ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके इस कार्य की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments