सोनभद्र: करमा ब्लॉक के कम्हरिया–परही मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, मरम्मत की मांग तेज।



( जितेन्द्र कुमार मौर्य मधुपुर जनपद-सोनभद्र )


सोनभद्र। करमा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा कम्हरिया से परही जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों तथा वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव होने से स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।


स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। उनका कहना है कि जर्जर सड़क के कारण क्षेत्रवासियों को रोज़ाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से कम्हरिया–परही मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।

Post a Comment

0 Comments