( जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र )
पन्नूगंज थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के लापता होने के संबंध में कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के अनुसार, महिला की पुत्री 29 मई को रॉबर्ट्सगंज स्थित हाइडिल मैदान में चल रही प्रदर्शनी में जलपरी के रूप में कार्य करने के लिए आई थी।
अगले दिन परिजनों को सूचना मिली कि लड़की रात से ही लापता है। सूचना मिलने पर उसकी मां तत्काल रॉबर्ट्सगंज पहुंची और विभिन्न स्थानों पर पुत्री की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि करमा थाना क्षेत्र का एक युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

0 Comments