रॉबर्ट्सगंज में मृतक खाताधारकों के आश्रितों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत 2-2 लाख के चेक मिले

 



( जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र )


सोनभद्र। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत गुरुवार को केनरा बैंक राबर्ट्सगंज शाखा परिसर में मृतक खाताधारकों के आश्रितों को बीमा दावा राशि के रूप में दो-दो लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में मंडल प्रबंधक राज प्रकाश सिंह शाखा प्रबंधक विश्वदीप मिश्रा तथा बैंक के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मंडल प्रबंधक राज प्रकाश सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति की मृत्यु से हुई क्षति की भरपाई धनराशि से नहीं की जा सकती, शाखा प्रबन्धक ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित बीमा योजनाएं संकट की घड़ी में परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी खाताधारकों से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने और मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर उपलब्ध इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।

शाखा प्रबंधक विश्वदीप मिश्रा ने बताया कि शाखा के खाताधारक कुंवर धीरेंद्र विक्रम की दिल्ली में लिफ्ट में आग लगने की घटना में मृत्यु हो गई थी। बैंक मित्र द्वारा उनका प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कराया गया था। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनकी माता को दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।

बैंक मित्र शक्ति पाल के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में बीमा कराया था। परिजनों द्वारा बैंक से संपर्क करने पर सभी विभागीय प्रक्रियाएं पूर्ण कर आश्रित को दो लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।

शाखा प्रबंधक ने कहा कि बैंक के सभी पात्र ग्राहक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की बैंकिंग समस्या होने पर ग्राहक सीधे शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय मंडल प्रबंधक राज प्रकाश सिंह, वरिष्ठ प्रबन्धक वेद प्रकाश अधिकारी सहायक प्रबंधक धर्मवीर सिंह, ऋण अधिकारी जितेंद्र यादव, पवन कुमार गुप्ता, रोहित कुमार शर्मा,बैंक मित्र शक्ति पाल, संदीप कुमार सहित अन्य बैंककर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments