सोनभद्र: अनुदेशकों ने मनाया सम्मान समारोह, जिलाध्यक्ष को दिया धन्यवाद
रिपोर्ट जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र ।
मुख्य अतिथि- माननीय श्री चन्द्र शर्मा जी (एम० एल० सी० मेरठ/शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक)
विशिष्ट अतिथि-बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र आ०मुकुल आनंद पाण्डेय।
खण्ड शिक्षा अधिकारी चतरा-अशोक कु०सिंह
खण्ड शिक्षा अधिकारी रावर्टसगंज- महेन्द्र मौर्य
विशिष्ट अतिथि-श्री शिव कुमार मिश्रा जी स्पेशल न्यूज कवरेज संपादक,एडिटर अरुण जी।
विशिष्ट अतिथि - विक्रम सिंह जी अनुदेशक संघ प्रदेश अध्यक्ष,
अतिथि-प्राथमिक शिक्षक जिलाध्यक्ष सोनभद्र योगेश पाण्डेय जी एवं अन्य गणमान्य अतिथि शामिल रहे।
सभी सम्मानित अतिथियों को पुष्पहार पहनाकर एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया उसके बाद सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि महोदय श्री चन्द्र शर्मा जी ने कहा कि अनुदेशकों की जितनी प्रशंसा की जाय वह कम है मुख्यमंत्री मा०योगी आदित्यनाथ जी अनुदेशको के प्रति सम्वेदनशील है और अनुदेशको कि 17,000 रुपये प्रतिमाह व कैशलेस चिकित्सा कि घोषणा किये है जो 1 अप्रैल से लागू हो जायेगा,आगे भी सरकार द्वारा बेहतर करने का प्रयास चल रहा है इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं।
श्री शिव कुमार मिश्रा जी ने कहा कि अनुदेशकों को कैशलेश चिकित्सा और बढ़ा मानदेय 17 हज़ार के लिए सरकार और एम एल सी शिक्षक को धन्यवाद दिया और फिर सरकार से अनुदेशकों के लिए मांग किया कि जल्द से जल्द एरियर भुगतान, 62 वर्ष, 11माह 29 दिन का मानदेय, अंतर्जनपदीय ट्रांसफ़र, जिले में सभी जगह ट्रांसफ़र और सबसे बड़ी मांग नियमितीकरण कि बात रखें।
प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने भी एक वर्ष का अनुदेशकों से समय मांगा और कहा कि आपके सभी मांगो को पूरा करायेगी सरकार एरियर भुगतान,ट्रांसफ़र,62 वर्ष 12 माह मानदेय और नियमितीकरण बस धैर्य बनाये रखें।
प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष श्री योगेश पाण्डेय जी ने अनुदेशकों की प्रशंसा की और कहा कि मैंने बहुत बड़े बड़े कार्यक्रम में शिरकत किया हैं, लेकिन बेसिक शिक्षा परिवार में सबसे कम मानदेय पाने वाला अनुदेशक ने इतने कम समय में इतना अच्छा और भव्य कार्यक्रम किया जो अपने आप में एक मिशाल पेश किया हैं,जो काबिले तारीफ़ हैं।
रवीन्द्र बहादुर सिंह सोनभद्र जिलाध्यक्ष/प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कैशलेश चिकित्सा और मानदेय बढ़ोत्तरी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा घोषणा से 25,000 अनुदेशको परिवार लाभान्वित होगें और एैसी सरकार के तरफ से पहल करने पर अनुदेशको में खुशी का माहौल है और साथी ही साथ अथितियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री राम अवध मौर्य ने किया। मौके पर अनुदेशक हरिशंकर जिला महामंत्री,संजय जिला उपाध्यक्ष, अनुपमा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,जिला महासचिव सरोज,जिला उपाध्यक्ष दीपक,प्रमोद जिला मंत्री ,किरन जिला सचिव,अरुण कु०शर्मा जिला प्रवक्ता,स्मिता सिंह रावर्टसगंज ब्लॉक उपाध्यक्ष सविता शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष, जिला मिडिया प्रभारी पवन अग्रहरी,निशा कुमारी म्योरपुर ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनिल जायसवाल म्योरपुर ब्लॉक अध्यक्ष,विजेन्द्र कु०सिंह रावर्टसगंज ब्लॉक अध्यक्ष,अनिल घोरावल ब्लॉक अध्यक्ष,जय सिंह चतरा ब्लॉक अध्यक्ष,संजीव चोपन ब्लॉक उपाध्यक्ष,अरविन्द यादव,प्रविण,सुनिता,संजीव,निरुपमा, नशीम मुहम्मद, अखिलेश, निर्मला,ध्रुव, उपेन्द्र, बृजमोहन, प्रमिला,सुशील,विनय यादव,मंजू,स्रूती,पंकज,अरुण यादव,विमला,अमित,बच्चेलाल, अनिता,इजहार,बसंतु,श्यामलाल,सूर्यनाथ,विवेक,नीतू,यसवंत, आदी मौजूद थे।
इस खबर को ऐसे ही शुद्ध करके भेजिए




0 Comments