सोनभद्र में गाय ने दिया दो बछियों को जन्म, पत्नी ने भी दिए थे जुड़वां बच्चियां


रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य, करमा जनपद सोनभद्र।

विकासखंड करमा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहेरा में मंगलवार को एक गाय ने दो बछियों को जन्म दिया। दोनों बछियां स्वस्थ हैं। इससे पहले इसी घर में निशु शर्मा की पत्नी पूनम शर्मा ने भी दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था, जिनका नाम रिद्धि और सिद्धि है। दोनों बच्चियां आज तक स्वस्थ हैं और किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

यह देख आसपास के लोग दंग हैं कि एक ही परिवार में यह परिणाम कैसे मिल रहा है। प्रधान पति धीरज सिंह ने बताया कि यह प्रकृति की लीला है जो पत्नी और गाय को एक ही परिवार में दो-दो बच्चों को एक साथ जन्म देने का अवसर मिला है। पिता निशु शर्मा ने भी बताया कि यह प्रभु की लीला ही है।

Post a Comment

0 Comments