रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य मधुपुर जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश ।
रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र): कोतवाली क्षेत्र के हिन्दूआरी तिराहे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। निमंत्रण से लौटते समय बाइक ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र): कोतवाली क्षेत्र के हिन्दूआरी तिराहे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। निमंत्रण से लौटते समय बाइक ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे बाइक सवार चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह, उनके भाई और एक रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में गमगीन माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि हिन्दुआरी तिराहे पर ट्रक और बाइक की टक्कर हुई, जिससे तीनों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


0 Comments