संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत: सोनभद्र में 24 वर्षीय महिला ने विषाक्त पदार्थ खाया, इलाज के दौरान हुई मौत।
जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश ।
सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान फूलवती देवी (24) पत्नी मुरली के रूप में हुई है। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनमें एक वर्षीय पुत्र और दो वर्षीय पुत्री शामिल हैं।
परिजनों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला ने किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाया।
मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। महिला के पिता रत्तू भारती ने बताया कि उन्हें अभी घटना की पूरी जानकारी नहीं है और वे जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।

0 Comments