S.S.M.P स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस


रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र।


सोनभद्र : सुखराम सिंह मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या बबीता मौर्या ने ध्वजारोहण किया और विद्यालय के प्रबंधक श्री शिवपूजन सिंह ने बच्चों को भाषण के माध्यम से गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया और उन्हें देश के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद विद्यालय से लेकर बन्त्रा तक प्रभात फेरी निकाल कर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। इस समारोह में आसपास के सम्मानित अभिभावक गण, विद्यालय के प्रबंधक शिवपूजन सिंह, प्रधानाचार्या बबीता मौर्या, उप प्रधानाचार्य सच्चिदानंद मौर्य, अनीता प्रजापति, राजबहादुर सिंह, धीरज मौर्या, प्रकाश पठारी, संजय यादव, जीतू सिंह चौहान, रितेश त्रिपाठी, कृष्णा मौर्या, सतीश चंद्र मौर्य, आदित्य केशरवानी, सुधा मौर्या, मुस्कान केसरी, नीलू पाल, प्रिया पाल, आकांक्षा सिंह, प्रिया खरवार, शालू मौर्या, रश्मिकांत मौर्य, प्रिया पाल, सपना विश्वकर्मा, प्रियांशु, आर्यन, आनंद मौर्य आदि उपस्थित रहे।

समारोह का आयोजन बहुत ही सफलतापूर्वक किया गया और सभी उपस्थित लोगों ने इसका आनंद लिया। बच्चों ने भी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सभी का मनोरंजन किया। समारोह के अंत में प्रधानाचार्या बबीता मौर्या ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि यह समारोह सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments