रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश ।
थाना जुगैल क्षेत्र में सियार के हमले से गांव में दहशत का माहौल बन गया। सियार के काटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन लाया गया, जहां सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया।
घायलों में अमर सिंह (30) पुत्र महेन्दर, फुल मती (20) पुत्री भोला, गोलू (11) पुत्र विजय, संदीप (10) पुत्र विजय, गुड्डी (30) पत्नी विजय, बच्चा देवी (60) पत्नी अन्तलाल, रामाधार (19) पुत्र रामकिशुन, अंकुश (5) पुत्र रामसजीवन तथा सवनम (25) पत्नी अजान अली शामिल हैं। सभी घायलों को थाना जुगैल क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा घायलों को तत्काल सीएससी चोपन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक इंजेक्शन लगाए। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सियार को पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग बच्चों व बुजुर्गों को अकेले बाहर निकलने से रोक रहे हैं।

0 Comments