रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र
सोनभद्र। 45 वर्षों से चली आ रही परंपरा, हिन्दू–मुस्लिम एकता की बनी मिसाल।
मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर जनपद सोनभद्र के विकास खंड करमा अंतर्गत ग्राम पंचायत तकिया में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेला एवं दंगल का आयोजन हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। यह आयोजन विगत लगभग 45 वर्षों से निरंतर चला आ रहा है, जिसे हिन्दू और मुस्लिम समुदाय संयुक्त रूप से मिलकर आयोजित करते हैं।
मेले का उद्घाटन आरएचसी वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी नेसार अहमद खान द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर एमडी अंकुर गिरी, एमडी दानिस हुसैन, सरफराज अहमद, मैनेजर मुमताज अहमद, राशिद खान, ज़ुबैर तालिब, सईद खान, अब्बास अली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सोहन मौर्या एवं इरशाद अहमद ने किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत प्रधान प्रतिनिधि असगर रज़ा एवं काशी आईटीआई के प्रबंधक श्री रविशंकर मौर्य द्वारा किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह मौर्य, शिवपुजन मौर्य, रामकेश पनिका, बहुजन समाज पार्टी के नेता मनोज कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, युवा समाजसेवी मनोज चौहान, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार सिंह, प्रताप नारायण सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सिद्धांत वर्धन सिंह, दिनेश कुमार जी, अजय, बट प्रधान मिंटू सिंह, मुन्ना मौर्य सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में सीएमडी नेसार अहमद खान ने ग्राम तकिया के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मेला हिन्दू–मुस्लिम एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है।
मेले के साथ आयोजित दंगल प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें ₹500 से लेकर ₹1 लाख 51 हज़ार तक की कुश्तियाँ कराई गईं तथा ₹11 हज़ार तक की कई फाइनल कुश्तियाँ संपन्न हुईं।
दंगल में वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली एवं सोनभद्र के पहलवानों के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी नेहा सहित कई नामी पहलवानों ने भाग लिया।
दंगल का आयोजन दंगल समिति के वरिष्ठ सदस्यों रामबचन मौर्य, रामसुंदर, राजेश, मोइन अंसारी एवं अन्य सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ।
निर्णायक की भूमिका छोटेलाल आदिवासी एवं इश्तेयाक अहमद ने निभाई।
मेले में सुकृत चौकी इंचार्ज श्री रामआसरे पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलेरा इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा योजना का प्रचार-प्रसार भी किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत तकिया के सैकड़ों ग्रामीणों ने मेले व दंगल का आनंद लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि असगर रज़ा ने की।


0 Comments