इलेक्ट्रो होमियोपैथी के जनक काउण्ट सीजर मैटी का 217वां जन्मदिन मनाया गया।

 इलेक्ट्रो होमियोपैथी के जनक काउण्ट सीजर मैटी का 217वां जन्मदिन मनाया गया।


इलेक्ट्रो होमियोपैथी के जनक काउण्ट सीजर मैटी का 217वां जन्मदिन बहुअरा में स्थित सहयोग लिवर केयर एण्ड इलेक्ट्रो होम्योपैथी क्लीनिक में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मैटी जी की प्रतिमा के सामने केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।


इस समारोह में आसपास और अन्य जनपदों से आए हुए इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के चिकित्सकों ने भाग लिया। वरिष्ठ डॉक्टर जयप्रकाश जी ने बताया कि इलेक्ट्रो होमियोपैथी एक संपूर्ण इलाज है, जो सर्व सुलभ और दुष्प्रभाव रहित है। इलेक्ट्रोपैथी के क्षेत्र में चिकित्सकों के लिए अपार संभावनाएं हैं।


इस अवसर पर वैद्य जयप्रकाश सिंह, शिवकुमार, मुकेश, वैद्य राजेश रत्न मौर्य, अरविंद मौर्य, डॉ जितेन्द्र कुमार, डॉ सुरेश सिंह, वैद्य दिनेश कुमार सिंह, डॉ विशाल मौर्य, विनोद मौर्य, डा० सत्येन्द्र, श्रीमती पूजा सिंह, किरन आदि लोग मौजूद रहे।


जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश।

Post a Comment

0 Comments