गुरुद्वारा इण्टर कालेज में वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण।
रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश।
सोनभद्र : शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के संबोधन का सजीव प्रसारण गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन के प्रांगण में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद के अनेक शैक्षिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडलीय जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य, राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी के प्रधानाचार्य अनिल राम, अध्यापक विकास कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज बेलहथी के प्रधानाचार्य अमर सिंह, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन के प्रधानाचार्य धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक सरदार सतनाम सिंह, सदस्य सरदार प्रेम सिंह, सरदार अनिल प्लाहा, सरदार वीरू सिंह सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक/अध्यापिकाएं, प्रधान सहायक जितेंद्र प्रसाद सिंह तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सजीव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा वीर बालकों के अद्भुत साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति, त्याग और संस्कारों की भावना को सुदृढ़ करना रहा।


0 Comments