संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित निकाली गई रैली, हुआ शानदार बिरहा का आयोजन।



रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र।

डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित : जड़ेरुआ में उनकी जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

शानदार रैली : ग्राम प्रधान आशू देवी ने स्वागत किया और अम्बेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

बिरहा का आयोजन : बिरहा गायक कलाकार मन्नु यादव परसोधा चुनार और दर्शन यादव नौगढ़ चंदौली के बीच जोरदार मुकाबला हुआ।

सोनभद्र । बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर को कौन नहीं जानता। केवल भारत ही नहीं अपितु अन्य देशों में भी बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर को अपना आदर्श मानते हैं। और क्यों न मानें 14 अप्रैल 1891 को जन्मे  बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाजसुधारक थे। 


उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। 


वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता भी कहे जाते हैं। 

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सोनभद्र जिले के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा जड़ेरुआ में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद एक शानदार रैली निकाली गई, जिसमें ग्राम प्रधान आशू देवी ने स्वागत किया और अम्बेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

रात्रि में बिरहा गायक कलाकार मन्नु यादव परसोधा चुनार और दर्शन यादव नौगढ़ चंदौली के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इस आयोजन में स्थानीय लोगों के अलावा आस-पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० संजय यादव पूर्व जिलाध्यक्ष स०पा० सोनभद्र, विशिष्ट अतिथि सुभाष यादव, जिला अध्यक्ष राधिका पटेल उपस्थित रहे। इसके अलावा करमा ब्लॉक प्रमुख सीमा कोल, पूर्व ग्राम प्रधान संतोष कुमार गुप्ता और पत्रकार जितेन्द्र कुमार मौर्य, अनिल कुमार, अजय कुमार काश्यप भी मौजूद रहे। अन्य उपस्थित लोगों में अध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष शशि कुमार, कोषाध्यक्ष राजकुमार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, ग्रामीण शिवनाथ मौर्य, बिनोद कुमार भारती, भाईलाल, विजय कुमार भारती, संतोष गिरी, राजेश कुमार अनिल देव, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments