टेम्पो ने एक वृद्ध आदमी को मारी टक्कर, इलाज के दौरान वृद्ध की मौत




रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश।


खलियारी रायपुर थाना क्षेत्र के जसौलिया गांव में सोमवार की रात आठ बजे टेम्पो ने एक वृद्ध आदमी को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान वृद्ध की मृत्यु हो गई। जसौलिया गांव निवासी शिव नारायण विश्वकर्मा (80 वर्ष) घर से निकलकर सड़क के किनारे लघु शंका कर रहे थे, तभी एक टेम्पो आया और टक्कर मार दी, जिससे शिव नारायण को काफी चोटें आईं। टेम्पो चालक टेम्पो छोड़कर फरार हो गया।

परिजन शिव नारायण को इलाज के लिए सीएचसी वैनी ले गए, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए स्थानांतरण कर दिया। वहां इलाज के दौरान शिव नारायण की मृत्यु हो गई। शव को मोर्चरी हाउस में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की पुष्टि अविनाश सिंह, थाना प्रभारी रायपुर ने की है।

Post a Comment

0 Comments