भीषण सड़क हादसा: स्कूटी सवार की मौत
रिपोर्ट- रवि कुमार सिंह जनपद मिर्जापुर उत्तर प्रदेश ।
मिर्जापुर : कंबल बांटने के कार्यक्रम में बेकाबू कार घुस गई और स्कूटी सवार को रौंद दिया। टक्कर के बाद स्कूटी सवार पिछले बंपर में फंस गया। जानकारी के अनुसार ड्राइवर ने कार फुल स्पीड में दौड़ा दी। जिसके बाद स्कूटी सवार करीब 10 किलोमीटर तक घिसटता चला गया। सड़क से रगड़ खाने की वजह से युवक के पीठ का हिस्सा घिसटकर फट गया। कमर के नीचे के हिस्सा का पता ही नहीं चला। एक पैर का मांस रगड़कर सड़क पर फैल गया। पैर में सिर्फ हड्डियां बचीं। एक हाथ कटकर अलग हो गया। सिर पीछे से फट गया। सड़क पर मांस के लोथड़े पड़े थे। युवक को घसीटने के बाद कार आगे जाकर पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं। कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। हादसा गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का अदलहाट थाना क्षेत्र के भुईली गांव के पास का है। कार पर पुलिस लिखा है। हादसे के बाद भड़के परिजनों ने चौकी पर हंगामा कर दिया। स्कूटी सवार की पहचान चंदौली के चकिया गणेशपुर के निवासी धर्मेंद्र उर्फ अनिल (25) पुत्र बाबूलाल के रूप में हर्द है। हादसे के समय अनिल अपनी बहन लक्ष्मीना स्कूटी से नोडीहा शेरवा स्थित उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था कार से टक्कर लग जाने से काफी गंभीर चोट लग गई है।

0 Comments