थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार।



रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र ।


चोपन, सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध, अपराधियों और मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।


इसी क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा दिनांक 5 जनवरी 2026 को समय 12:50 बजे, पटवध क्षेत्र से अभियुक्त रिशू पाल पुत्र नंदलाल पाल, निवासी ग्राम मारकुंडी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद झोले में 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।


बरामदगी के आधार पर थाना चोपन पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 – 011/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :

नाम – रिशू पाल पुत्र नंदलाल पाल

पता – ग्राम मारकुंडी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र

उम्र – लगभग 26 वर्ष


गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान :

5 जनवरी 2026, 12:50 बजे, पटवध, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र


बरामदगी का विवरण :

1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :

उ0नि0 रामसिंहासन शर्मा – थाना चोपन जनपद सोनभद्र

उ0नि0 शिवानंद राय – थाना चोपन जनपद सोनभद्र

हे0का0 आशीष कुमार सिंह – थाना चोपन जनपद सोनभद्र

का0 राहुल कुमार यादव – थाना चोपन जनपद सोनभद्र

Post a Comment

0 Comments