बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया S.S.M.P School में स्वतंत्रता दिवस, हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन !


रिपोर्ट- जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र - PMS 24 News 

पूरी खबर उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र से है। जहां जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत, सुखराम सिंह मॉर्डन पब्लिक स्कूल मधुपुर में स्कूल में 78 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया व  प्रभातफेरी निकाल कर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।

 जिसमें स्कूल टॉपर, क्लास पोजिशन, फूल अटेंडेंस, बेस्ट मोनिटर अवॉर्ड, साइंस एग्जाम अवॉर्ड, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र, अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। हर साल 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाते हैं। 1947 में इसी दिन देश अंग्रेजों की हुकुमत से आजाद हुआ था। 

और उसे एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में पहचान मिली थी। देश की आजादी के इस पर्व को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह देश के नागरिकों के लिए एक राष्ट्रीय पर्व है। जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाते हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का यह पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है। जिसमें तिरंगा फहराकर शहीदों को नमक करते हैं और भारत माता के नारे लगाते हैं। इस मौके पर देश की कुछ जगहों की रौनक सबसे अधिक होती है। यहां का स्वतंत्रता दिवस का जश्न देखते ही बनता है। 

पूरी दुनिया इन जगहों पर मनाए जाने वाले आजादी के पर्व की तस्वीरों को देख उत्साहित हो जाती है। मुख्य अतिथि के रूप में कैलास मौर्या मधुपुर, पूर्व प्रधानाचार्य बबिता मौर्या, विज्ञान की अद्यापिका लक्ष्मी मौर्या व अद्यापिका रीना मौर्या रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक श्री शिवपूजन सिंह ने कहा कि बच्चे का भविष्य शिक्षकों के हाथ में है। 

माता-पिता शिक्षक-शिक्षिका प्रबुद्ध नागरिक गुरु के आशीर्वाद से बच्चे अथक प्रयास से अच्छा परिणाम लाते हैं। 

सदैव विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार सहयोग करते रहेगा। साथ ही साथ विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य बबिता मौर्या ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा सदैव खेलकूद, शिक्षा, गीत संगीत, प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी बड़ा योगदान रहा है। एवं विभिन्न क्षेत्रों में भी सराहनीय कार्य करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। मार्गदर्शन व आशीर्वाद से विद्यार्थियों में काफी निखार आता है।

 समय-समय पर पढाई के अलावा जिला एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में भी सहभागिता सदैव विद्यार्थियों का रहता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका एवं सम्मानित छात्र-छात्राएं अपने अनुभव एवं उदगार अन्य विद्यार्थियों के बीच प्रकट किए। और बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार, अखिलेश, आलोक रंजन, अनिता प्रजापति, आनंद मौर्या, धीरज मौर्या, प्रिति मौर्या, संजय यादव, प्रकाश पठारी, राजबहादुर, सच्चिदानंद, जीतू चौहान, ओमप्रकाश, प्रियंका मौर्या, प्रिया मौर्या, प्रिया खरवार, रश्मिकांत वर्मा, सरोज मौर्या, मुस्कान केशरी, सपना विश्वकर्मा, मोहिनी केशरी, पूजा तिवारी, नीलू पाल, रीना मौर्या, कविता मौर्या, सुधा कुमारी सहित क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments