मिर्जापुर न्यूज़ : अनुप्रिया पटेल के खिलाफ किन्नरों ने खोला मोर्चा, इस किन्नर ने किया नामांकन, कहा जीत हमारी होगी।
रिपोर्ट - सुनील कुमार मौर्य जनपद मिर्जापुर !
मिर्जापुर। स्थानीय संसदीय सीट पर जन भागीदारी पार्टी की प्रत्याशी राधिका सिंह पटेल ने नामांकन किया। इस दौरान पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी किन्नर दर्जनों किन्नरों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थी। सोमवार को नामांकन के लिए पहुंची। राधिका के पर्चे में कमी बताकर किनारे रख दिया गया था।
जिस पर किन्नरों ने हंगामा करते हुए पक्षपात का आरोप लगाया था। मंगलवार को कमी को दूर करते हुए नामांकन किया गया। इस मौके पर पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी किन्नर ने अपनी जीत का दावा किया। कहा कि जीतेंगे और जनता की सेवा करेंगे। इसी के लिए अपनी बेटी जैसी राधिका को मैदान में उतारा है। नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को किन्नरों के साथ पहुंची राधिका सिंह पटेल ने अपना पर्चा दाखिल किया। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी किन्नर ने कहा कि वह लोग यजमानी करते हैं। हम लोग बच्चा होने पर नाच गाकर अपना पेट भरते है। जनता खुश रहे, इसलिए राधिका को चुनाव मैदान में उतारा है। कहा कि उनकी जीत होगी और जिस दिन मतगणना होगा उस दिन किन्नरों का ताकत दिखाई पडेगा।
प्रत्याशी राधिका ने कहा कि मेरी मां जैसी राजकुमारी जी के समर्थन से चुनावी मैदान में उतरी हूं। हमारा मकसद जनता की सेवा करना है। कलेक्ट्रेट में सुरक्षा की कमान संभालने वाले जवानों ने नामांकन के लिए केवल प्रत्याशी उनके प्रस्तावक को ही अंदर जाने की अनुमति दी। मंगलवार को नामांकन की अंतिम तिथि होने से प्रत्याशियों में भाग दौड़ मचा रहा। एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के खिलाफ किन्नरों ने भी मोर्चा खोल दिया है। कहा कि जीत हमारी होगी।



0 Comments