सोनभद्र न्यूज़ : पुल निर्माण में अनियमितता, स्थानीय बोल्डर और भस्सी का हो रहा इस्तेमाल।
रिपोर्ट- जितेन्द्र कुमार मौर्य - PMS 24 News
सोनभद्र : शासकीय निर्माण कार्यों में किस प्रकार की अनियमितता और मनमानी की जाती है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बर्दिया ग्राम सभा में पीडब्लूडी विभाग से लाखों की लागत से बन रही पुलिया निर्माण में देखने को मिल रहा है। बर्दिया में निर्माणाधीन आरसीसी रोड की जद में पहाड़ की तलहटी का निर्माण हो रहा। सूत्र बताते है कि हो रहे कार्य में साइज दार और निर्धारित जगह की बोल्डर की जगह बंद पड़े खदानों से बोल्डर उठवा कर पुलिया बनाई जा रही। बोल्डर की जोड़ाई भी 80% भस्सी के द्वारा की जा रही है। 20% में बालू और सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा हैं। बालू भी ऐसी उपयोग की जा रही जैसे कहीं कूड़े की ढेर से उठा लिया गया हो।
ग्रामीणों का आरोप है कि सीसी रोड भी मानकविहीन बना कर पूर्ण कर दिए जिसमे सरिया भी नाममात्र का डाला गया है। जिस वजह से कुछ ही दिनों में जगह-जगह से रोड फटने लगी है। जिसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसी तरह पुलिया का भी निर्माण जैसे तैसे मानकविहीन तरीके से कर दिया जा रहा। बार-बार शिकायत करने के बाद भी विभाग मौन बनकर मूकदर्शक बना हुआ है तो सुनवाई पूरी कैसी होगी।
"जे०ई० जितेन्द्र का कहना है कि " बोल्डर साइज का लगाना है और भस्सी से बोल्डर को अगर जोड़ा जा रहा है तो गलत है। अगर मौके पर ऐसा पाया गया तो ठेकेदार के विरूद्ध एक्शन लिया जाएगा और पुलिया का निर्माण फिर से कराया जाएगा।"

0 Comments