क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए वन दरोगा सहित पूरी टीम हुई सम्मानित।



( जितेन्द्र कुमार मौर्य सोनभद्र )

 क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए वन दरोगा सहित पूरी टीम हुई सम्मानित। 

सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा लोहरा में स्थित अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के केन्द्रीय कार्यालय पर सुकृत वन रेंज की टीम को सम्मानित किया गया। आपको बताते चलें कि अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट अभियान चलाकर विगत सप्ताह पहले बड़े पैमाने पर पौधरोपण कार्य किया था, जिसमें वन रेंज सुकृत के द्वारा फलदार सहित छायादार पौधे रोपित करने के लिए डोनेट किया गया था। पर्यावरण के क्षेत्र में इस उपलब्धि


पर सहयोग करने के को लेकर अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने सुकृत वन रेंज से वन दरोगा विमल कुमार चौहान, वन दरोगा अखिलेश्वर दूबे, वन रक्षक संतोष कुमार तथा वन रक्षक अंकित सैनी को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप नारायण सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजकमल सिंह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री पत्रकार बृजेश कुमार सिंह, मण्डल प्रभारी दिनेश कुमार जी, जिला सलाहकार रविन्द्र कुमार मौर्य जी, सुप्रिया मौर्या तथा निष्पक्ष चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सोनभद्र ब्यूटी नेचर के डायरेक्टर अनिल कुशवाहा सहित संस्था की पूरी टीम उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments