ब्रेकिंग न्यूज़ : बस और बाइक में टक्कर, जीजा साले की मौत -PMS 24 News
रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र ।
◆ बस – बाईक मे आमने सामाने टक्कर हादसे मे साले बहनोई की मौत।
जुगैल सोनभद्र : स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमिया गांव के पास चितरंगी (मध्यप्रदेश) की तरफ से आ रही बस की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया। मृतकों की पहचान गणेश (26) पुत्र शिवमूरत निवासी सेमिया व सुनील पुत्र जगधारी निवासी ओबरा के रूप में हुयी। दोनों मृतक का आपस में जीजा व साले का सम्बंध था । नाराज लोगों ने मार्ग को जाम कर दिया है। घटना की सूचना के बाद इंस्पेक्टर जुगैल मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बस भाग रहा था जिसे ग्रामीणों ने आगे चतरवार के पास रोक लिया है।

0 Comments